सोमवार, 19 जुलाई 2010

हिन्दुओ का पलायनवाद : आखिर कब तक

हम हिन्दू पलायनवादी क्यों है। हम कब तक सहेंगे और कब तक समझोतावादी बने रहेंगे। समझोतावाद ही हमारी कमजोरी बन गया है। और जब तक ये समझोतावाद बना रहेगा तब तक दुसरे लोग हमे ऐसे ही झुकाते रहेंगे। और ऐसे ही हम अपनी इस मात्रभूमि, जन्मभूमि, कर्मभूमि, पुण्यभूमि भारत वर्ष का बटवारा होते देखते रहेंगे। सर्वपर्थम अरबो ने सिंध पर हमला किया, राजा दाहिर अकेले लड़े बाकि पूरा भारत देखता रहा। परिणाम, अरबो की जीत हुई, मुहम्मद बिन कासिम ने सिन्धी हिन्दुओ और बौद्धों का कत्ले आम किया, औरतो को गुलाम बनाकर फारस, बगदाद और दमिश्क के बाजारों में बेचा। जबरन धर्मांतरण करा कर मुस्लमान बनाया। सिंध भारत वर्ष से अलग हो गया। बाकि हिन्दुओ ने सोचा की इस्लाम की आंधी उन तक नहीं आयेगी, वे चुप रहे। और सिंध से पलायन कर गए।

फिर बारी आई मुल्तान और गंधार की। मुल्तान जिसका वर्णन ऋग्वेद समेत लगभग सभी वैदिक ग्रंथो में है। मुल्तान का सूर्य मंदिर पुरे भारत वर्ष में काशी विशव्नाथ की तरह पूजनीय था। अरबो ने हमला किया सब तहस नहस कर दिया। सूर्य मंदिर तोड़ा, हिन्दुओ का कत्ले आम किया, तलवार की नौक पर मुस्लमान बनाया। पूरा भारत वर्ष चुप रहा। सोचा चलो मुल्तान गया बाकि भारत तो बचा। अब इस्लाम की आंधी और आगे नहीं बढ़ेगी। पर्तिकार नहीं किया।

मामा शकुनी का गंधार गया। राजा विजयपाल का साथ किसी ने नहीं दिया। हम फिर पलायन कर गए। सोचा बस इस्लाम की आंधी और आगे नहीं बढ़ेगी, बाकि भारत तो हमारे पास है। अगर सिंध, मुल्तान, गंधार के समय ही हिन्दुओ ने पर्तिकार किया होता तो इस्लाम की आंधी वही रुक जाती। परन्तु हमारा समोझातावादी और पलायनवादी रव्या जारी रहा। आज हम गांधीवाद का रोना रो रहे है, अरे तब तो गाँधी जी नहीं थे।

गजनी ने सोमनाथ तोडा गुजरात को छोड़ कर सारा भारत चुप रहा। क्या सोमनाथ केवल गुजरात का था। सोमनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से सर्वपर्थम है जिसका वर्णन ऋग्वेद में भी है। उस सोमनाथ के टूटने पर सारा भारत चुप रहा। गजनी यहीं नहीं रुका उसने मथुरा का श्रीकृषण जन्मभूमि मंदिर तोड़ा, मोहम्मद गौरी ने काशी विशाव्नाथ तोड़ा, बाबर ने श्रीराम जन्मभूमि का मंदिर तोड़ा और उसपर बाबरी मस्जिद बनवाई। औरंगजेब ने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ और श्रीकृषण जन्मभूमि को पुनः तोड़कर पवित्र जगहों पर मस्जिदे बनवाई। मगर हम चुप रहे, सब कुछ सह गए। हमारे समझोतावादी और पलायनवादी रुख ने हमे फिर ठगा।

जब जब सोमनाथ, अयोध्या, मथुरा और काशी पर किसी भी मुस्लिम शासक का राज हुआ उसने मंदिरों को तोड़ने के नए कीर्तिमान बनाये। इतिहासकार सीता राम गोयल, अरुण शोरी, राम स्वरुप के अनुसार मुस्लिमो ने इस देश में दो हजार मंदिरों को तौड़ कर उनके स्थान पर मस्जिदों का निर्माण कराया। क्या इतिहास में कभी किसी हिन्दू शासक ने कोई मस्जिद तुड़वाकर उसके स्थान पर मंदिर बनाया। क्या कोई हमें बताएगा। और तो और मुगलों के शासन के बाद जब अयोध्या, मथुरा, काशी पर हिन्दू मराठो का शासन आया तो भी उन्होंने पवित्र मंदिरों को तौड़ कर गर्भगृह की जगह पर बनाई गई मस्जिदों को नहीं हटाया। अयोध्या, मथुरा, काशी कोई गली नुक्कड़ पर बने हुए मंदिर नहीं थे। काशी विश्वनाथ, ऋग्वेद में वर्णित बारह ज्योतिर्लिंगों में से सर्वोच्च। अयोध्या का मंदिर जहा राम जी का जन्म हुआ। मथुरा का मंदिर जहाँ क्रष्ण का जन्म हुआ। ये पलायनवाद और समझोतावाद आज तक जारी है।

नेहरु, गाँधी और कांग्रेस ने देश का बटवारा कराया हम चुप रहे। जिन्नाह और मुस्लिम लीग से ज्यादा देश के बटवारे के लिए यही लोग जिम्मेदार थे। ऋग्वेद की जन्मस्थली सिंध चला गया। वो सिंध जहाँ हमारी सभ्यता का जन्म हुआ। गुरुओ की धरती पंजाब चला गया। वो पंजाब जहाँ भगत सिंह का जन्म हुआ। पूर्वी बंगाल चला गया, जहाँ इक्यावन आदि शक्ति पीठो में से छ: शक्ति पीठ मौजूद है। जिनकी दुर्दशा आज वहां की सरकार और जनता ने बना दी है। मगर इस देश में मस्जिदे आज भी सीना ताने खड़ी है। हम फिर पलायन कर गए, नेहरु और गाँधी की बातों में आकर बटवारा स्वीकार कर लिया। किसका बटवारा भारत माँ का बटवारा। भाग कर "सेकुलर इंडिया" में आगए। आगए या मारकर भगाए गए ये हम सब जानते है। क्यों हमने मुसलमानों के ड़ारेक्ट एक्सन, ग्रेट कलकत्ता किल्लिंग, रिलीजियस पियोरिटी ऑफ़ लाहौर का जवाब नहीं दिया। अगर दिया होता तो आज हम ये इस्लामिक आतंवाद नहीं झेल रहे होते।

आधा कश्मीर गया हम तब भी चुप रहे। कश्मीर में मस्जिदों से नारे लगाये गए। "हिन्दू मर्दो के बिना, हिन्दू औरतो के साथ, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान"। हम क्यों चुप रहे। क्या कश्मीर केवल कश्मीरी हिन्दुओ की समस्या है हमारी नहीं।

जरा याद करो कैसे फिलिस्तीन के मुसलमानों के लिए सारी दुनिया के मुस्लमान एक हो जाते है। तो फिर कश्मीर के हिन्दुओ के लिए हम क्यों एक नहीं हुए। क्या इसकी जिम्मेदारी केवल आर एस एस, वि एच पि और बी जे पि की ही है। हमारी कुछ भी नहीं।

वो कहते है "हंस के लिया पाकिस्तान, लड़ के लेंगे हिंदुस्तान" और हम अब भी कह रहे है की पाकिस्तान के साथ बात करेंगे।

हम क्यों नहीं सोचते सिंध, पश्चिम पंजाब और पूर्वी बंगाल को वापस लेने की। आखिर वो भी तो हमारी भारत माँ के अंग है। जिस दिन हम ऐसा सोचने लगेंगे उस दिन से भारत वर्ष फिर बढ़ने लगेगा और अखंड भारत फिर साकार रूप लेगा।

किसी ने सही कहा है की हिन्दुओ की नींद जब टूटेगी जब मुस्लमान उसकी पीठ पर गरम सलाख लगाएँगे। क्या हम उस दिन का इन्तेजार कर रहे है।



लेखन
विकास सिंघल

2 टिप्‍पणियां: